पीसीटी
समाचार

फिरोजाबाद: सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ थाना उत्तर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 11 लोगों का चालान किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में 15 फरवरी 2026 की शाम थाना उत्तर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते हुए 11 व्यक्तियों को पकड़ा।
पुलिस ने सभी के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते पकड़े गए व्यक्तियों के नाम:
आशीष पुत्र जयचन्द्र, निवासी इन्द्रा कॉलोनी, थाना उत्तर, फिरोजाबाद
सूरज पुत्र रमेशचन्द्र, निवासी मथुरा नगर, थाना उत्तर, फिरोजाबाद
विनय पुत्र अमित कुमार, निवासी आजहाबाद, थाना रसूलपुर, फिरोजाबाद
मोहित पुत्र राकेश, निवासी खेड़ा मोहल्ला, थाना उत्तर, फिरोजाबाद
अरविन्द्र पुत्र सियाराम, निवासी शिवाजी मार्ग बड़ा डाक खाना, थाना उत्तर, फिरोजाबाद
सोनू पुत्र इशोर, निवासी बगीची सुहागनगर, थाना दक्षिण, फिरोजाबाद
सोनू पुत्र दीपी, निवासी आर्य नगर, थाना उत्तर, फिरोजाबाद
नाजिम पुत्र लादबाबू, निवासी रामगढ़ रोड, थाना रामगढ़, फिरोजाबाद
अरविन्द्र पुत्र राजवहादुर, निवासी नगला मिर्जा बड़ा, थाना उत्तर, फिरोजाबाद
पवन पुत्र राजवहादुर, निवासी लोहिया नगर, थाना उत्तर, फिरोजाबाद
अभिषेक पुत्र नवीन, निवासी इन्द्रा कॉलोनी, थाना उत्तर, फिरोजाबाद
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना कानूनन अपराध है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
पिंक सिटी टाइम्स के लिए यह स्थानीय रिपोर्ट।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *