पीसीटी
समाचार

फ़िरोज़ाबाद: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, तीन गंभीर
फ़िरोज़ाबाद। लखनऊ‑आगरा एक्सप्रेसवे पर थाना मटसेना क्षेत्र के अंतर्गत तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेसवे की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार सवार सभी लोग पंजाब से फतेहपुर जा रहे थे। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार और अचानक नियंत्रण बिगड़ना ऐसे हादसों की बड़ी वजह बन रहा है। पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *