पीसीटी
समाचार

Oplus_16908288

पचोखरा क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
फिरोजाबाद के पचोखरा क्षेत्र में एक विवाहिता का शव कमरे के अंदर पंखे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद ससुरालीजन मौके से फरार बताए जा रहे हैं। मृतका की शादी को अभी चार साल ही हुए थे।
जानकारी के अनुसार थाना नारखी क्षेत्र के गांव विदरका निवासी 28 वर्षीय नीरू की शादी चार वर्ष पहले पचोखरा क्षेत्र के गांव गढ़ी ऊसरा निवासी राजकपूर के साथ हुई थी। बुधवार शाम करीब चार बजे ससुराल के कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की, लेकिन तब तक ससुराल पक्ष के लोग घर से जा चुके थे।
मायका पक्ष का आरोप है कि नीरू को ससुरालीजन लगातार प्रताड़ित करते थे और इसी कारण उसकी मौत हुई है। परिजनों ने घटना को हत्या बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि मृतका की कोई संतान नहीं थी और तीन दिन पहले दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई थी।
थानाध्यक्ष अमित तोमर ने बताया कि विवाहिता के फंदे पर लटकने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। ससुराल पक्ष के लोग घर पर नहीं मिले हैं। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *