जनपद मैनपुरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां लोगों की सेहत के साथ खुला खिलवाड़ किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम किशोरपुर चौराहे के पास पानी की जगह कथित रूप से नकली पानी का कारोबार धड़ल्ले से संचालित हो रहा है।
बताया जा रहा है कि सरकार के सख्त आदेशों के बावजूद नकली पानी की सप्लाई बंद नहीं हुई है। हिमालया इंडस्ट्रीज के नाम से पानी बेचा जा रहा है, जबकि प्लांट संचालक एक ही पानी को कई अलग-अलग ब्रांड नामों से पैक कर बाजार में भेज रहा है। आरोप है कि साधारण समर के पानी को बोतलों में भरकर सप्लाई की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा कारोबार खाद्य विभाग की कथित मिलीभगत से चल रहा है, जिसके कारण कार्रवाई नहीं हो पा रही है। मामला एलाऊ थाना क्षेत्र के किशोरपुर चौराहे के पास स्थित पानी के प्लांट से जुड़ा बताया जा रहा है।
इस संबंध में नकली पानी तैयार करने वाले कारीगर राहुल का भी बयान सामने आया है, जिससे पूरे प्रकरण ने गंभीर रूप ले लिया है।
मोहित गुप्ता, ब्यूरो चीफ मैनपुरी की रिपोर्ट।