पीसीटी
समाचार

करंट लगने से मजदूर की मौत, शटरिंग खोलते समय हुआ हादसा
फिरोजाबाद | थाना नारखी क्षेत्र की घटना, 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आया 22 वर्षीय युवक
फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र में शटरिंग का कार्य करते समय करंट लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब काम के दौरान लोहे की शटरिंग ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन से छू गई। तेज करंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल मजदूर को तत्काल सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राधाकिशन (22 वर्ष) पुत्र रामपाल सिंह, निवासी पथरोआ, थाना फरिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राधाकिशन पेशे से मजदूर था और शटरिंग का काम करता था।
सूचना मिलने पर थाना नारखी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *