पीसीटी
समाचार

पंजाब से बिहार जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, करीब ₹92 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद
फिरोजाबाद। जिले की टूंडला पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। हाईवे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से करीब ₹92 लाख कीमत की अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने मदन लाल नामक एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है, जो राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि पंजाब से बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप आगरा होते हुए फिरोजाबाद की ओर आ रही है। सूचना के आधार पर टूंडला क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके दौरान संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में ट्रक से 753 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹92 लाख बताई जा रही है।
बरामद शराब को पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार के तार किन-किन राज्यों और लोगों से जुड़े हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
(बाइट – सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया)
सीओ ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *