पीसीटी
समाचार


वृक्षारोपण, कपड़े के थैले और वाहन जांच को बताया पर्यावरण बचाने का प्रभावी उपाय
फिरोजाबाद, 9 फरवरी 2026।
जन कल्याण विकास समिति एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से सोमवार को नगर निगम कार्यालय में पर्यावरण जनजागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने पर्यावरण प्रदूषण की समस्या और उसके समाधान पर विस्तार से विचार रखे।
स्वास्थ्य निरीक्षक विपिन पांडे ने कहा कि प्लास्टिक अपशिष्ट पर्यावरण के लिए अत्यंत हानिकारक है, इसलिए इसे नदी-नालों में खुले में निस्तारित नहीं करना चाहिए और न ही जलाना चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि आसपास की वायु स्वच्छ और स्वस्थ रह सके।
स्वास्थ्य निरीक्षक मनोज कुमार ने पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि दैनिक जीवन में सरल और पर्यावरण-हितैषी कार्यों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है।
जन कल्याण विकास समिति के प्रमुख सचिव कृष्णमोहन चक्रवर्ती ने कहा कि प्रदूषण कम करने के लिए वाहनों की नियमित जांच कराना जरूरी है। साथ ही चौराहों पर लाल सिग्नल के दौरान वाहन का इंजन बंद रखने से वायु प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने बाजार जाते समय पॉलिथीन की जगह कपड़े के थैले के उपयोग और अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने की अपील की।
संगोष्ठी में स्वास्थ्य निरीक्षक शैलेंद्र, दिनेश कुमार, पार्षद मनोज शंखवार, सचिव कृष्णमोहन चक्रवर्ती, प्रमोद कुमार, राहुल शर्मा, शालिनी, विजय भारद्वाज, आशीष गुप्ता, विजय सहित अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *