पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने 2026 के केंद्रीय बजट पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले— सभी वर्गों के लिए लाभकारी है बजट
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह शनिवार को मैनपुरी पहुंचे, जहां उन्होंने परंपरा के अनुसार जनता की समस्याएं सुनीं। इसके बाद वे मीटिंग हॉल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से रूबरू हुए और वर्ष 2026 में पारित केंद्रीय बजट पर विस्तार से अपनी बात रखी।
मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया यह बजट समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उनके अनुसार इस बजट से गरीब और अमीर दोनों को समान रूप से लाभ मिलने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि बजट के माध्यम से उत्तर प्रदेश में चौमुखी विकास को गति देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे बुनियादी ढांचे, रोजगार और जनकल्याणकारी योजनाओं को मजबूती मिलेगी।
प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री ने विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों पर भी चर्चा की तथा मीडिया के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में प्रदेश में विकास कार्य और तेज होंगे तथा जनता को सीधे तौर पर इसका लाभ मिलेगा।
ठाकुर जयवीर सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
रिपोर्ट:
मोहित गुप्ता, ब्यूरो चीफ — मैनपुरी