पीसीटी
समाचार

शिकोहाबाद पुलिस ने अवैध चाकू के साथ युवक को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे अपराध निरोधक अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान योगेंद्र पुत्र विनोद कुशवाह निवासी शिवनगर, थाना नारखी के रूप में हुई है, जो वर्तमान में ग्राम दखिनारा में रह रहा था। संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने उसे पकड़कर उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद किया।
बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ शिकोहाबाद थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश, उपनिरीक्षक सोनू और कांस्टेबल जितेंद्र द्वारा की गई।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *