पिंक सिटी टाइम्स

फिरोजाबाद: पोक्सो एक्ट का वांछित आरोपी नगला खंगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद जनपद के थाना नगला खंगर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त कन्हैया उर्फ रोहित को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के अनुसार दिनांक 04 फरवरी 2026 को थाना नगला खंगर में मु0अ0सं0 19/2026 के तहत धारा 65 बीएनएस, 5J(II)/6 पोक्सो एक्ट एवं 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाकर अथक प्रयास करते हुए वांछित अभियुक्त कन्हैया उर्फ रोहित पुत्र निरोग चंद निवासी कौरारी खेड़ा, थाना नगला खंगर को 04 फरवरी 2026 को भदान चौराहा से गिरफ्तार कर लिया।
आपराधिक इतिहास
पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी थाना नगला खंगर में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है, जिसमें मारपीट, घर में घुसकर हमला और धमकी देने जैसे आरोप शामिल हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक गिरीश कुमार, उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल अंकुर शर्मा तथा होमगार्ड शिशुपाल की अहम भूमिका रही।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *