पिंक सिटी टाइम्स

फिरोजाबाद साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी कार्रवाई
फर्जी लोन ऐप और अवैध सिम सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
फिरोजाबाद | 02 फरवरी 2026
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए फर्जी लोन ऐप के जरिए ठगी करने वाले और अवैध रूप से सिम बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
🔹 ऐसे करते थे ठगी
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह के तीन सदस्य फर्जी लोन ऐप के माध्यम से लोगों को लोन देने के बाद ऊंची ब्याज दर पर वसूली करते थे। वसूली न होने पर वे पीड़ितों को धमकाते, बदनाम करने की धमकी देते और फोटो एडिट कर मानसिक दबाव बनाते थे।
वहीं गिरोह के दो सदस्य भोले-भाले व अशिक्षित लोगों के नाम पर सिम निकलवाकर उन्हें ऊंचे दामों में तथाकथित रिकवरी एजेंट्स को सप्लाई करते थे।
🔹 800 से ज्यादा लोगों से ठगी का खुलासा
पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूल किया कि उन्होंने “महान किट प्रा. लि.” नाम की फर्जी फर्म बनाकर कई फर्जी लोन ऐप तैयार कर प्ले स्टोर व एप्पल स्टोर पर लॉन्च किए।
अब तक करीब 800 से अधिक लोगों से ठगी किए जाने की बात सामने आई है।
🔹 बरामदगी
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में डिजिटल और तकनीकी उपकरण बरामद किए हैं—
02 लैपटॉप
06 मोबाइल फोन
18 सिम कार्ड
01 थम्ब इम्प्रेशन रीडिंग मशीन
🔹 गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
राघव पुत्र शिवनन्दन – जहारवीर नगर, सिरसागंज
रजनीश पुत्र श्रीकृष्ण यादव – कौरारा रोड बाईपास, सिरसागंज
सोनू पुत्र सर्वेश कुमार – जहारवीर नगर, सिरसागंज
नीलेश पुत्र रामप्रवेश – कुतुबपुर, थाना नसीरपुर
पुष्पेन्द्र पुत्र रवीश कुमार – नगला कन्ही, थाना खैरगढ़
🔹 वांछित अभियुक्त
महेश कुमार, निवासी गुरुग्राम (हरियाणा), मैनेजर – महान किट प्रा. लि.
🔹 दर्ज मुकदमा
थाना साइबर अपराध, फिरोजाबाद में मु.अ.सं. 03/26
धारा 318(4), 61(2) बीएनएस एवं 66(C), 66(D) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
🔹 पुलिस की अपील
फिरोजाबाद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अनजान लोन ऐप डाउनलोड न करें, अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और किसी भी साइबर ठगी की सूचना तुरंत एनसीआरपी पोर्टल या साइबर क्राइम थाने को दें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *