पिंक सिटी टाइम्स

नवागत मण्डल आयुक्त श्री नागेन्द्र प्रताप ने संभाला पदभार
आगरा। 01 फरवरी 2026
आगरा मण्डल को रविवार को नया मण्डल आयुक्त मिल गया। नवागत मण्डल आयुक्त श्री नागेन्द्र प्रताप ने आज औपचारिक रूप से आयुक्त आगरा मण्डल के पद का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के अवसर पर सेवानिवृत्त मण्डल आयुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी श्री अरविन्द मलप्पा बंगारी, अपर आयुक्त प्रशासन श्री राजेश कुमार, अपर आयुक्त न्यायिक श्रीमती मंजूलता एवं आयुक्त के पीए श्री पदम चंद्र मिश्रा उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने नवागत मण्डल आयुक्त को नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यभार ग्रहण से पूर्व नवागत मण्डल आयुक्त श्री नागेन्द्र प्रताप को पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया।
गौरतलब है कि श्री नागेन्द्र प्रताप वर्ष 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और मूल रूप से इटावा जनपद के निवासी हैं। पदभार ग्रहण से पूर्व वे यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।
अपने प्रशासनिक करियर में वे वर्ष 2016 में आगरा के मुख्य विकास अधिकारी, वर्ष 2017 में लखनऊ स्थित यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, वर्ष 2018 में मथुरा में यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ एवं मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, तथा वर्ष 2024 में बांदा जनपद के जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
नवागत मण्डल आयुक्त के आगमन से आगरा मण्डल के प्रशासनिक कार्यों में नई गति और प्रभावी संचालन की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *