पिंक सिटी टाइम्स

अधिवर्षता पर सेवानिवृत्त 08 पुलिसकर्मियों को एसएसपी फिरोजाबाद ने दी ससम्मान विदाई
फिरोजाबाद | 31 जनवरी 2026
जनपद फिरोजाबाद में शुक्रवार को अधिवर्षता/ऐच्छिक आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए 08 पुलिसकर्मियों को पुलिस विभाग की ओर से ससम्मान विदाई दी गई। पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र, उपहार एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर एसएसपी श्री दीक्षित ने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन की एक नई शुरुआत है। उन्होंने पुलिसकर्मियों द्वारा अपने सेवाकाल में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानजनक भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी इस प्रकार हैं—
निरीक्षक नरेन्द्र शर्मा
मुख्य आरक्षी पूनम जादौन
उपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार शर्मा
उपनिरीक्षक सतीश कुमार यादव
उपनिरीक्षक कमलेश सिंह
उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह
उपनिरीक्षक हरिओम सिंह
मुख्य महिला आरक्षी शहनाज
समारोह का समापन आत्मीय वातावरण में हुआ, जहां उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *