पिंक सिटी टाइम्स

फिरोजाबाद: थाना मटसैना पुलिस ने वांछित दंपती को किया गिरफ्तार, जलालपुर चौराहे से पकड़े गए आरोपी
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देश पर जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मटसैना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 274/25 में वांछित एक अभियुक्त और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना मटसैना पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान जलालपुर चौराहे के पास से वांछित अभियुक्त दलवीर सिंह पुत्र स्वर्गीय जसवंत सिंह एवं अभियुक्ता शारदा पत्नी दलवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी ग्राम लेखराजपुर, थाना मटसैना, जनपद फिरोजाबाद के निवासी बताए जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 80(2)/85 बीएनएस एवं 3/4 द0प्रति0 अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों को दिनांक 30 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
दलवीर सिंह पुत्र स्व0 जसवंत सिंह
शारदा पत्नी दलवीर सिंह
निवासी: ग्राम लेखराजपुर, थाना मटसैना, जनपद फिरोजाबाद
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
विमलेश कुमार त्रिपाठी – थानाध्यक्ष, थाना मटसैना
महिला उपनिरीक्षक शालू – थाना मटसैना
हेड कांस्टेबल 817 राजा भईया
हेड कांस्टेबल 123 जितेंद्र सिंह
कांस्टेबल 230 रामअवतार
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *