फिरोजाबाद: शिकोहाबाद पुलिस ने चोरी की बैटरी के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद में अपराधियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिकोहाबाद पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान डम्पर से चोरी की गई बैटरी के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शिकोहाबाद–मैनपुरी रोड पर ग्राम कंथरी जाने वाले कच्चे रास्ते के पास से अभियुक्त को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से डम्पर संख्या UP83DT5066 से चोरी की गई EXIDE कंपनी की लाल रंग की बैटरी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरिओम यादव पुत्र रोहन यादव, निवासी ग्राम कंथरी, थाना शिकोहाबाद, जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना शिकोहाबाद में मु0अ0सं0 64/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
बरामदगी का विवरण
01 बैटरी EXIDE कंपनी (डम्पर संख्या UP83DT5066)
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक: अनुज कुमार, थाना शिकोहाबाद
उप निरीक्षक: राजकुमार, थाना शिकोहाबाद
कांस्टेबल: 273 शुभम, थाना शिकोहाबाद, जनपद फिरोजाबाद