दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया वसंतोत्सव
फिरोजाबाद। वसंत पंचमी के पावन अवसर पर दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में वसंतोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समां बांध दिया। गायन और वादन की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन में संगीत विभाग का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। मंच संचालन डॉ. नूतन राजपाल द्वारा किया गया। छात्राओं ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेनू वर्मा, डॉ. रूमा चटर्जी, डॉ. स्नेहलता शर्मा, संगीतकार ऋषि, प्रोफेसर विनीता यादव, डॉ. ज्योति अग्रवाल, डॉ. संध्या चतुर्वेदी, डॉ. माधवी सिंह, शालिनी मिश्रा, डॉ. शमा बी., डॉ. सरिता, डॉ. अंजू गोयल, डॉ. शारदा, नम्रता, सरिता शर्मा, नीतू सिंह सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सांस्कृतिक चेतना, कला के प्रति रुचि और भारतीय परंपराओं के संरक्षण को बढ़ावा देना रहा।