पिंक सिटी टाइम्स

फिरोजाबाद पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड, एसएसपी ने ली सलामी, गणतंत्र दिवस रिहर्सल कराई
फिरोजाबाद। पुलिस लाइन में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। परेड की सलामी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित ने ली। इस दौरान पुलिसकर्मियों के टर्नआउट की जांच की गई और अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई।
परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से दौड़ और शारीरिक प्रशिक्षण अभ्यास भी कराया गया। साथ ही आगामी गणतंत्र दिवस परेड को लेकर विशेष रिहर्सल कराई गई, ताकि राष्ट्रीय पर्व पर प्रस्तुति त्रुटिरहित रहे।
परेड के बाद एसएसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आरटीसी बैरकों, भोजनालय और विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिवहन शाखा, रेडियो शाखा, कैंटीन, लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, आर्म्स वर्कशॉप, स्टोर, कैश कार्यालय सहित अन्य इकाइयों की व्यवस्थाओं को परखा गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
परेड व निरीक्षण के दौरान एएसपी/क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *