पिंक सिटी टाइम्स

फिरोजाबाद: थाना टूण्डला में 355 आर्म्स एक्ट मामलों से जुड़े हथियारों का विनिष्टीकरण, 173 तमंचे सहित भारी मात्रा में शस्त्र नष्ट
फिरोजाबाद जनपद में अपराध नियंत्रण और न्यायालयीय आदेशों के अनुपालन के तहत माल निस्तारण अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना टूण्डला पुलिस द्वारा वर्षों से लंबित आर्म्स एक्ट के मामलों में जब्त किए गए हथियारों व मुकदमाती माल का आज विधिवत विनिष्टीकरण किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में थाना टूण्डला पर पंजीकृत कुल 355 आर्म्स एक्ट अभियोगों से संबंधित शस्त्र व कारतूसों का निस्तारण कराया गया। यह कार्रवाई माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, फिरोजाबाद के आदेश के अनुपालन में की गई।
विनिष्टीकरण की प्रक्रिया उपजिलाधिकारी टूण्डला एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला की उपस्थिति में नियमानुसार सम्पन्न कराई गई।
निस्तारित शस्त्रों का विवरण
173 तमंचे
03 बन्दूक
02 रायफल
03 रिवाल्वर
09 शस्त्र फैक्ट्री से संबंधित उपकरण
398 कारतूस
152 चाकू
कार्रवाई में शामिल अधिकारी
उपजिलाधिकारी टूण्डला
क्षेत्राधिकारी टूण्डला
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, थाना टूण्डला
निरीक्षक अपराध सारदेव सिंह
एचएम माल नरेंद्र गौतम
पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से न केवल मालखानों में लंबित मुकदमाती माल का निस्तारण होता है, बल्कि अपराध नियंत्रण और विधिक प्रक्रिया में भी तेजी आती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *