पिंक सिटी टाइम्स

पहुर बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई। बिंदकी निवासी 52 वर्षीय सुरेंद्र कुमार, जो कानपुर में एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे, जैसे ही पहुर बाईपास के पास पहुंचे, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद बाइक वाहन में फंस गई और सड़क पर काफी दूर तक घसीटती चली गई। इसी दौरान बाइक में आग भड़क उठी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में सुरेंद्र कुमार का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई और घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
फरार डीसीएम चालक की तलाश जारी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *