देर रात बेकाबू बस का कहर: बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर
आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। फतेहाबाद रोड स्थित टीडीआई मॉल के सामने तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर बाइक सवार युवकों को कुचलते हुए निकल गई।
हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान हर्षित (28) पुत्र सुनील शर्मा निवासी जलेसर रोड, फिरोजाबाद और अनिल (40) निवासी तेलीपाड़ा, ताजगंज आगरा के रूप में हुई है।
सुबह हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंची थाना ताजगंज पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Oplus_16908288