पैसों के लालच में बहू की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष मौके से फरार
फिरोजाबाद। थाना नगला सिंगी क्षेत्र के गांव बजेरे में पैसों के लालच ने एक विवाहिता की जान ले ली। ससुराल पक्ष द्वारा कथित रूप से बहू की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान अनीता देवी पत्नी हरि गोपाल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार अनीता देवी की यह दूसरी शादी थी। पहली शादी में पति की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद उन्हें मुआवजे की धनराशि प्राप्त हुई थी। यह रकम उनके बैंक खाते में जमा थी। आरोप है कि दूसरी शादी के बाद ससुराल पक्ष लगातार इस रकम को निकालने का दबाव बना रहा था।
बताया जा रहा है कि हत्या से दो दिन पहले अनीता देवी के खाते से ₹2 लाख निकाले गए थे। पैसों को लेकर घर में लगातार विवाद होता रहता था। परिजनों का आरोप है कि इसी विवाद के चलते ससुराल वालों ने अनीता देवी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद पूरा ससुराल पक्ष घर छोड़कर फरार हो गया है। गांव में सन्नाटा और दहशत का माहौल है।
मृतका के मौसी के लड़के शिशुपाल ने घटना की जानकारी देते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
Oplus_16908288