पिंक सिटी टाइम्स

फिरोजाबाद में ट्रैफिक नियमों की खुली अवहेलना
एक बाइक पर 6 बच्चे समेत 7 सवार, ट्रॉमा सेंटर के पास वायरल हुआ खतरनाक वीडियो
फिरोजाबाद। शहर में यातायात नियमों के पालन को लेकर लापरवाही लगातार सामने आ रही है। ताजा मामला सरकारी ट्रॉमा सेंटर के पास अटल पार्क क्षेत्र का है, जहां एक ही मोटरसाइकिल पर 6 बच्चों सहित कुल 7 लोग सवार दिखाई दिए। यह नज़ारा न सिर्फ चौंकाने वाला था, बल्कि सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े करता है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार बिना किसी डर के भीड़भाड़ वाले मार्ग पर फर्राटा भरता रहा। न तो चालक ने हेलमेट पहन रखा था और न ही बच्चों की सुरक्षा के लिए कोई इंतज़ाम दिखाई दिया। इस खतरनाक दृश्य को एक राहगीर ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, तो इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सकती है।
फिलहाल वीडियो के आधार पर संबंधित बाइक चालक की पहचान की जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि यातायात विभाग मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *