फिरोजाबाद: नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे पर कठफोरी के पास एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में आग लग गई और उस पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।मृतकों की पहचान कानपुर के शनिगवां (रामादेवी) निवासी सिद्धार्थ और वैभव अवस्थी के रूप में हुई है। दोनों ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में टीम लीडर के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, वे आगरा में एक नए स्टोर की ओपनिंग के सिलसिले में बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 9:30 बजे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया गया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।इधर, हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। पूरे इलाके में शोक की लहर है।बाइट – बसिम कपूर (परिजन)“हमें यकीन नहीं हो रहा… दोनों परिवारों के लिए यह बहुत बड़ा सदमा है। प्रशासन से मांग है कि आरोपी वाहन चालक को जल्द पकड़ा जाए।”
