धर्म यात्रा महासंघ (विश्व हिंदू परिषद) का स्थापना दिवस सेवा और श्रद्धा के साथ मनाया गया
फिरोजाबाद।
धर्म यात्रा महासंघ (विश्व हिंदू परिषद) के स्थापना दिवस के अवसर पर शहर के कोटला चुंगी स्थित कांता होटल में भव्य सेवा एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साधु-संतों और जरूरतमंदों को खीर का प्रसाद कराया गया तथा ठंड से बचाव हेतु कंबलों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रांत मंत्री पंडित विनेश शर्मा एवं महानगर अध्यक्ष ओम शर्मा की टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी श्री श्री 1008 मौज गिरी महाराज जी ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में ब्रज प्रांत संयोजक ललित साहब, विभाग प्रचारक अखिलेश भाई साहब, नगर विधायक मनीष असीजा, गौसेवा सदस्य रमाकांत उपाध्याय एवं सुनील शर्मा उपस्थित रहे। मातृशक्ति से डॉ. पीयूष शर्मा और श्रीमती उषा शर्मा ने भी सहभागिता निभाई। इसके अतिरिक्त धर्मेंद्र शर्मा, रविंद्र लाल तिवारी, कौशल किशोर उपाध्याय, प्रवीन कुमार उपाध्याय, सतवीर गुप्ता, अमित गुप्ता, गुड्डा पहलवान सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत साधु-संतों को खीर प्रसाद कराने से हुई। इसके बाद सैकड़ों साधु-संतों को कंबल वितरित किए गए। सेवा कार्य से प्रसन्न साधु-संतों ने आयोजकों और अतिथियों को आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम के माध्यम से धर्म, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश जनमानस तक पहुंचाया गया।