पिंक सिटी टाइम्स

फिरोजाबाद में NDA का ‘विकसित भारत–जी राम जी’ जनजागरण अभियान, प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बोले गांवों की तस्वीर और तकदीर बदलेगी
फिरोजाबाद।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) फिरोजाबाद द्वारा सर्किट हाउस दबरई में “विकसित भारत–गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) क़ानून 2025 – विकसित भारत–जी राम जी” के अंतर्गत जनजागरण अभियान की पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट उच्च शिक्षा मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री मा. योगेंद्र उपाध्याय मुख्य अतिथि रहे।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि ‘विकसित भारत–जी राम जी’ कानून गांवों में पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के गांवों की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य तेजी से हो रहा है।
उन्होंने बताया कि इस मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों, महिलाओं, युवाओं और कमजोर वर्गों के लिए आजीविका के स्थायी साधन विकसित किए जाएंगे।
योजना के अंतर्गत श्रमिकों को 125 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी दी गई है, साथ ही 60 दिनों का अतिरिक्त खेत मजदूरी कार्य भी उपलब्ध होगा। इस तरह ग्रामीण श्रमिकों को कुल 185 दिन का रोजगार गांव में ही सुनिश्चित होगा।
ठेकेदारी प्रथा पर लगेगी रोक
मंत्री ने कहा कि हर पंचायत में ठेकेदार प्रथा समाप्त कर मज़दूरों को उनका पूरा अधिकार मिलेगा।
समय पर भुगतान, पारदर्शिता और जवाबदेही — यही इस योजना की मूल भावना है।
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘जी राम जी’ को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि यह योजना भ्रष्टाचार पर सीधा प्रहार है।
मनरेगा की खामियों से आगे निकली नई व्यवस्था
योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि पूर्व की योजनाओं में भ्रष्टाचार की शिकायतें रही हैं, लेकिन वीबी-जी राम जी मिशन डिजिटल और तकनीक आधारित प्रणाली के जरिए पारदर्शी भुगतान सुनिश्चित करेगा।
देरी से भुगतान की स्थिति में श्रमिकों को अतिरिक्त मुआवजे का अधिकार भी मिलेगा।
₹1.51 लाख करोड़ का प्रावधान
उन्होंने बताया कि इस मिशन के लिए ₹1.51 लाख करोड़ से अधिक का प्रावधान किया गया है, जिससे 25 प्रतिशत तक अतिरिक्त रोजगार अवसर सृजित होंगे।
यह विधेयक विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में मजबूत आधार तैयार करेगा।
ग्रामीण विकास के प्रमुख कार्य
इस योजना के अंतर्गत गांवों में —

  • जल संरक्षण व सिंचाई परियोजनाएं
  • ग्रामीण सड़कों का निर्माण
  • खेल मैदान
  • भंडारण एवं हाट बाजार
  • कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन आधारित परिसंपत्तियां
  • कौशल विकास केंद्र
  • सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल से जुड़े कार्य
    जैसे विकास कार्य कराए जाएंगे, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
    कहा – ‘जी राम जी’ केवल योजना नहीं, संकल्प है
    मंत्री ने कहा —
    ‘जी राम जी’ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि गांवों के समग्र विकास और रोजगार की पक्की गारंटी का संकल्प है। विकसित गांव ही विकसित भारत की नींव है।
    कार्यक्रम में रहे उपस्थित
    कार्यक्रम में भाजपा एवं सहयोगी दलों के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से —
    ब्रज बहादुर भारद्वाज (प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा),
    मनीष असीजा (विधायक),
    उदय प्रताप सिंह (जिलाध्यक्ष भाजपा),
    सतीश दिवाकर (महानगर अध्यक्ष),
    देशराज सिंह (जिलाध्यक्ष रालोद),
    ब्रजेश कश्यप (जिलाध्यक्ष सुभासपा),
    श्रीनिवास निषाद (जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी),
    डॉ. अमित गुप्ता (मीडिया प्रभारी),
    हरिओम यादव (पूर्व विधायक),
    अतुल प्रताप सिंह (अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक)
    सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *