फिरोजाबाद | थाना नारखी पुलिस को बड़ी सफलता, बैटरी चोरी गिरोह के 3 शातिर गिरफ्तार
फिरोजाबाद जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना नारखी पुलिस, सर्विलांस और एसओजी टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस टीम ने बैटरी चोरी की घटनाओं में शामिल तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक्साइड कंपनी की 24 चोरी की बैटरियां और एक मारुति सुजुकी ऑल्टो कार बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूंडला के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने दिनांक 07 जनवरी 2026 को थाना नारखी क्षेत्र के जौंधरी रोड स्थित रुधऊ की पुलिया से आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
कृष्ण कुमार पुत्र हरिमोहन, निवासी नगला बेरी, थाना पचोखरा, जिला फिरोजाबाद
अवनीत पुत्र विनोद कुमार, निवासी ग्राम पलिया दोयम, थाना जसराना, जिला फिरोजाबाद
बृजेश पुत्र पदम सिंह, निवासी तुलसीनगर गोबर चौकी, थाना ताजगंज, जिला आगरा
पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की गई 24 एक्साइड बैटरियों को सफेद रंग की मारुति सुजुकी ऑल्टो कार (UP 83 AE 6437) में लादकर ले जा रहे थे, जिन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया।
इस मामले में थाना नारखी पर मु0अ0सं0 12/26 के तहत धारा 303(2), 317(2) बीएनएस एवं धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
आरोपी बृजेश का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 12/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना नारखी, फिरोजाबाद
मु0अ0सं0 940/15 धारा 457/380/411 भादवि, थाना सिकंदरा, जिला आगरा
बरामदगी का विवरण
24 एक्साइड कंपनी की बैटरियां
मारुति सुजुकी ऑल्टो कार (सफेद रंग) संख्या UP 83 AE 6437
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
राकेश कुमार, थानाध्यक्ष थाना नारखी
प्रेमशंकर पांडेय, प्रभारी एसओजी व सर्विलांस टीम
उपनिरीक्षक बलराम सिंह
हेड कांस्टेबल रविंद्र सिंह, रुपचंद्र
कांस्टेबल उमेश सिंह, हेमराज सिंह
चालक हेड कांस्टेबल राकेश कुमार (क्यूआरटी मोबाइल