पीसीटी
समाचार

फिरोजाबाद: मेडिकल कॉलेज के 100 शैय्या अस्पताल में नर्सों की लापरवाही से बच्चे की मौत, दोनों स्टाफ नर्स निष्कासित
फिरोजाबाद स्थित मेडिकल कॉलेज के 100 शैय्या अस्पताल में इलाज के दौरान एक मासूम बच्चे की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल स्टाफ की लापरवाही के कारण बच्चे की जान गई।
थाना नारखी क्षेत्र के गांव जाटऊ निवासी गिरेंद्र सिंह के पोते का पिछले 14 दिनों से डायरिया का इलाज चल रहा था। बुधवार सुबह ड्यूटी पर तैनात नर्सों ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया, जिसके कुछ ही समय बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए नर्सों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए।
मामले की जानकारी मिलते ही सीएमएस फिरोजाबाद ने तत्काल संज्ञान लिया और दोनों स्टाफ नर्सों को निष्कासित कर दिया। साथ ही घटना की जांच कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीएमएस की कार्रवाई के बाद परिजन शांत हुए और बच्चे का शव घर ले जाने के लिए तैयार हो गए।
मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं अस्पताल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *