शिकोहाबाद के माया क्लीनिक में गर्भवती महिला की मौत, ट्रॉमा सेंटर और पीएम हाउस पर परिजनों का हंगामा — पुलिस ने कराया शांत
फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में एटा रोड स्थित माया क्लीनिक एंड अल्ट्रासाउंड में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो जाने पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के बाद परिजनों ने निजी ट्रॉमा सेंटर और पोस्टमार्टम हाउस पर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया।
मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे कटरा मीरा निवासी गर्भवती महिला तबस्सुम का माया क्लीनिक एंड अल्ट्रासाउंड में इलाज चल रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव को वहीं से उठाकर फिरोजाबाद स्थित एक निजी ट्रॉमा सेंटर और बाद में पोस्टमार्टम हाउस ले गए, जहां उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद माहौल शांत हो सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Oplus_16908288