फिरोजाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 20 आरोपी गिरफ्तार, 2.89 लाख रुपए और 5 वाहन बरामद
फिरोजाबाद।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना शिकोहाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दबिश देकर जुआ खेलते हुए 20 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से ₹2,89,610 नकद, 20 मोबाइल फोन और 5 वाहन भी बरामद किए गए।
बरामद वाहनों में
मारुति सुजुकी ऑल्टो (सिल्वर) UP80CU8258
स्कार्पियो (काला) UP83BM8077
थार कार (काला) HR26FH4885
मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (काला) UP84AQ8682
टीवीएस राइडर (चेसिस नंबर MD625AF90S2E16025)
शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि अवैध जुआ व अपराध पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।