पिंक सिटी टाइम्स

सामाजिक समरसता मंच ने मनाई सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती, शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान
फिरोजाबाद। सामाजिक समरसता मंच के तत्वावधान में महिला आयाम टोली द्वारा सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को ‘शिक्षिका दिवस’ के रूप में मनाते हुए शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की संयोजिका योगिता सोनी रहीं। उनके नेतृत्व में महिला टोली ने शिक्षिकाओं के योगदान को रेखांकित करते हुए सम्मान समारोह आयोजित किया। साथ ही महिला टोली की ओर से योगिता सोनी का भी सम्मान किया गया।
इस अवसर पर अनुपम शर्मा, कल्पना राजौरिया, डॉ. नवनीत, नीरू सिंह, देवेंद्र सिंह, आदित्य एवं वरिष्ठ शिक्षिका निर्मला जी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम एम.जी. रोड स्थित आदित्य क्लासेज में संपन्न हुआ, जहां सावित्रीबाई फुले के शिक्षा एवं सामाजिक समरसता के विचारों को स्मरण किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *