लाइनपार में शराबी युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा
छत पर चढ़कर कूदने की धमकी, पुलिस रही घंटों परेशान
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के गुरु नगर छारबाग में बुधवार देर रात शराब के नशे में एक युवक ने जबरदस्त हंगामा कर दिया। पड़ोसियों की शिकायत पर पहुंची पुलिस को देखते ही युवक छत पर चढ़ गया और नीचे कूदने की धमकी देने लगा।
युवक की हरकत से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिसकर्मी भी परेशान हो गए। काफी समझाने के बाद पुलिस ने छत पर चढ़कर उसे सुरक्षित नीचे उतारा। युवक नशे में था, हालांकि किसी तरह की चोट नहीं आई।
घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक चर्चा बनी रही। स्थानीय लोगों ने नशे में होने वाले हंगामों पर नाराजगी जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।