पिंक सिटी टाइम्स

मैनपुरी में धूमधाम से मनाया गया 2026 का न्यू ईयर, लोहिया पार्क में उमड़ी भारी भीड़
मैनपुरी।
नए साल 2026 का स्वागत मैनपुरी में बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया। जिले के लोकप्रिय लोहिया पार्क में आयोजित भव्य न्यू ईयर सेलिब्रेशन कार्यक्रम में शहरवासियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।
कार्यक्रम का आयोजन सत्यम समाचार की ओर से किया गया, जिसमें मंच बनाकर माइक सिंगिंग प्रोग्राम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध गायक सचिन निगम समेत अन्य कलाकारों द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके बाद एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई, जिन्हें देखने के लिए देर रात तक लोगों की भीड़ जुटी रही।
लोहिया पार्क में जुटी भीड़ के उत्साह और तालियों की गूंज ने माहौल को और भी शानदार बना दिया। हर उम्र के लोग न्यू ईयर के स्वागत में शामिल हुए और संगीत व मनोरंजन का भरपूर आनंद लिया।
मैनपुरी से — पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *