पीसीटी
समाचार

नृत्य प्रतियोगिता एवं समाजसेवी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
फिरोजाबाद। भारतीय जन कल्याण सेवार्थ समिति द्वारा होटल ब्लू हेवन के हॉल में नृत्य प्रतियोगिता एवं समाजसेवी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी सुश्री रजनी दुबे (मुंबई) ने फीता काटकर किया। इसके बाद अनुभव (एम.आर.), राशिका जैन और गरिमा जैन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की, जबकि प्रशांत रावत ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत कुमारी ईस्नंदनी द्वारा प्रस्तुत मां सरस्वती वंदना से हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री देवेंद्र कुमार जैन (रसूलपुर) ने की तथा संचालन समिति के प्रबंधक/महासचिव धर्मेंद्र जैन (रॉकी) ने किया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिनमें मां काली के विराट रूप पर आधारित प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
प्रतियोगिता में 55 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
प्रतियोगिता में 50–55 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिन्हें जूनियर और सीनियर वर्ग में विभाजित किया गया। निर्णायक मंडल में आशा भट्ट एवं दिनेश शर्मा शामिल रहे।
सीनियर वर्ग परिणाम —
प्रथम: मोना
द्वितीय: कशिश
तृतीय: मोनिका
जूनियर वर्ग परिणाम —
प्रथम: आन्या
द्वितीय: अंशिका वशिष्ठ
तृतीय: जानवी
प्रतियोगिता में आगरा, शिकोहाबाद, सिरसागंज, इटावा और फिरोजाबाद सहित कई क्षेत्रों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समाजसेवियों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान जनपद के समाजसेवियों एवं एनजीओ प्रबंधकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से
नितेश अग्रवाल जैन, एस.सी. अग्रवाल, प्रकाश जैन, प्रदीप जैन (पीपी), भावना दुबे, प्रशांत रावत, विश्व विमोहन कुलश्रेष्ठ, जय शर्मा, कृष्ण मोहन चक्रवर्ती, भगवान शंखवार, सोनम जैन, राशि जैन, राखी जैन, अनुपम शर्मा (दिशा), निर्भय गुप्ता, डॉ. आर.पी. सिंह (कासगंज), मनोज जैन दादा, कश्मीर सिंह, अवनीश बहादुर (एलआईओ), दिलीप प्रजापति, सपना शर्मा, सुधीर जैन, रामनरेश राजपूत, सौरभ जैन, उत्तम राठौर (कवि), सरिता जादौन (कवि), नंदिनी, मीनाक्षी मिश्रा, सारिका गुप्ता, ललित मोहन सक्सैना सहित अनेक लोग शामिल रहे।
विजेता प्रतिभागियों को शील्ड, प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को स्मृति-उपहार और प्रमाण पत्र दिए गए। अतिथियों का सम्मान पीत दुपट्टा, तिलक एवं माला पहनाकर किया गया, जो महासचिव धर्मेंद्र जैन (रॉकी) एवं कोषाध्यक्ष सोनम जैन द्वारा किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *