पिंक सिटी टाइम्स

जीआरपी टूंडला की बड़ी सफलता: 24 घंटे में अपहृत मासूम बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार
फिरोजाबाद क टूंडला
थाना जीआरपी टूंडला पुलिस ने बेहतरीन तत्परता और प्रोफेशनलिज़्म दिखाते हुए एक वर्षीय अपहृत मासूम को मात्र 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने अपहरण की साजिश रचने वाले चार आरोपियों—दो महिलाएं और दो पुरुष—को भी गिरफ्तार कर लिया है।
मामला 27 दिसंबर 2025 की रात करीब 8:15 बजे का है, जब प्लेटफार्म संख्या–4 के प्रतीक्षालय के पास से मासूम बच्चे के चोरी होने की सूचना जीआरपी को मिली। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर स्पेशल टीम का गठन किया और रेलवे स्टेशन, ट्रेनों व आसपास के इलाकों में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
लगातार निगरानी और सुरागों के आधार पर पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली और 28 दिसंबर 2025 को करीब 11:45 बजे मासूम बच्चे को दुर्गा जंक्शन रेलवे स्टेशन से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। मौके से चारों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
जीआरपी टूंडला के अनुसार, बच्चे को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उधर, इस त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है और नकद पुरस्कार की घोषणा भी की गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *