औरैया: ग्राम बमुरीपुर में एक साथ दिखे तीन अजगर, गांव में दहशत का माहौल
औरैया जनपद के ग्राम बमुरीपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक ही स्थान पर तीन अजगर देखे। अचानक तीन बड़े सांप दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल गई और ग्रामीण घर से बाहर निकलने में भी झिझकने लगे।
ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर रवाना हो गई और अजगरों को सुरक्षित पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। टीम लगातार मौके पर मौजूद रहकर रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है।
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि अजगर के पास न जाएं और सतर्कता बनाए रखें। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। स्थिति नियंत्रण में है और डायल-112 की टीम भी मौके पर मौजूद है।