पिंक सिटी टाइम्स

फिरोजाबाद | वार्ड 15 को मिली बड़ी सौगात

फिरोजाबाद नगर के वार्ड संख्या 15, नगला करन सिंह में जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल हुई है। क्षेत्र में सार्वजनिक बारात घर के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। नगर विधायक मनीष असीजा ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई।

बताया गया कि इस परियोजना पर करीब 16 से 18 लाख रुपये की लागत आएगी। बारात घर के निर्माण से स्थानीय लोगों को शादी-विवाह सहित अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक सुलभ और सुविधाजनक स्थान मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान पार्षदों समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। विधायक मनीष असीजा ने कहा कि यह बारात घर खासतौर पर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए उपयोगी साबित होगा, जिससे उन्हें निजी मैरिज होम या महंगे स्थानों पर खर्च करने से राहत मिलेगी।

स्थानीय निवासियों ने इस पहल को क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति बताया और विधायक व नगर निगम के प्रति आभार जताया। लोगों का कहना है कि इस निर्माण से सामाजिक आयोजनों को लेकर क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *