पिंक सिटी टाइम्स

सरकारी ट्रॉमा सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण

प्राचार्य डॉ योगेश कुमार गोयल ने परखी स्वास्थ्य सेवाएं

फिरोजाबाद। जनपद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में गुरुवार देर शाम प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार गोयल ने आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी सहित सभी प्रमुख विभागों में डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ ड्यूटी पर तैनात मिले और व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

इमरजेंसी, ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण
मरीजों को समय पर बेहतर उपचार देने के निर्देश
साफ-सफाई, उपकरणों और दवाओं की उपलब्धता पर विशेष जोर

प्राचार्य ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर आमजन के लिए जीवन रेखा है, यहां आने वाले गंभीर मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने डॉक्टरों को इमरजेंसी में हमेशा अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद प्राचार्य ने स्टाफ की कार्यप्रणाली पर संतोष जताते हुए भविष्य में भी इसी तरह जिम्मेदारी से कार्य करने को कहा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *