पीसीटी
समाचार

होली के विवाद में महिला की हत्या, जसराना पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद।
जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जसराना पुलिस ने होली के त्योहार को लेकर हुए विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जसराना के नेतृत्व में रविवार (8 मार्च 2026) को थाना जसराना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सतेन्द्र सिंह पुत्र स्व. हुकुम सिंह तथा राजबहादुर पुत्र कुंवरसैन, निवासी अकबरपुर कुतुकपुर थाना जसराना, को एमपी कोल्ड स्टोर के सामने एटा–शिकोहाबाद रोड से अकबरपुर कुतुकपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया।
घटना का विवरण
पुलिस के अनुसार 4 मार्च 2026 को होली का त्योहार मनाने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि राजबहादुर, शिवशंकर, लोकेन्द्र कुमार, अंकित कुमार, सतेन्द्र सिंह, अजीत कुमार तथा अन्य लोगों ने वादी के घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में वादी की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
घायल महिला को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 7 मार्च 2026 को उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में थाना जसराना में मुकदमा संख्या 117/26 विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया था, जिसमें बाद में हत्या की धारा भी बढ़ाई गई।
गिरफ्तार आरोपी
सतेन्द्र सिंह पुत्र स्व. हुकुम सिंह, निवासी अकबरपुर कुतुकपुर, थाना जसराना, फिरोजाबाद
राजबहादुर पुत्र कुंवरसैन, निवासी अकबरपुर कुतुकपुर, थाना जसराना, फिरोजाबाद
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय
उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार
कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह
कांस्टेबल विजय कुमार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *