सिरसागंज में पुलिस टीम पर पथराव करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, घटना स्थल से 315 बोर के खोखे बरामद
फिरोजाबाद। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरसागंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम पर पथराव करने की घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में थाना सिरसागंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में रामबीर पुत्र प्रागनारायन और विकास पुत्र श्री भगवान, निवासी नगला खरी थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद शामिल हैं। दोनों पर पुलिस टीम पर पथराव करने का आरोप है।
इस मामले में थाना सिरसागंज में मु0अ0सं0 109/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी:
पुलिस ने घटना स्थल से 315 बोर के दो खोखा कारतूस भी बरामद किए हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह
उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार
उपनिरीक्षक अशोक कुमार
उपनिरीक्षक अरुण कुमार
महिला उपनिरीक्षक नीतू सिंह
कांस्टेबल अमित कुमार
कांस्टेबल मनीष कुमार
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।