पिंक सिटी टाइम्स

सिरसागंज पुलिस व एसओजी टीम की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
फिरोजाबाद।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देश पर जनपद में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिरसागंज पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त रौकी उर्फ बम्बा को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण फिरोजाबाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में थाना प्रभारी सिरसागंज पुलिस बल तथा एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दिनांक 02 फरवरी 2026 को एनएच-19 नगला राधे मोड़ अंडरपास के पास से अभियुक्त को दबोच लिया। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-03/26 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रौकी उर्फ बम्बा पुत्र नरेश, निवासी गिहार कॉलोनी, कस्बा व थाना सिरसागंज, जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है। अभियुक्त की उम्र लगभग 26 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न जनपदों में चोरी, आर्म्स एक्ट और गंभीर आपराधिक धाराओं के अंतर्गत कुल 7 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मैनपुरी, आगरा, इटावा और फिरोजाबाद शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष श्री वैभव कुमार सिंह, थाना सिरसागंज
निरीक्षक श्री प्रेमशंकर पाण्डेय, प्रभारी एसओजी फिरोजाबाद (मय टीम)
उपनिरीक्षक श्री प्रवीन कुमार
उपनिरीक्षक श्री अरुण कुमार अधाना
हेड कांस्टेबल 1051 पवन कुमार
हेड कांस्टेबल 1047 शिवशंकर
कांस्टेबल 127 अमित सिंह
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *