पिंक सिटी टाइम्स

सड़क सुरक्षा माह के तहत सिरसागंज में राज्य स्तरीय महिला महाविद्यालय प्रतियोगिता आयोजित
फिरोजाबाद।
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत उप संभागीय परिवहन कार्यालय, फिरोजाबाद के तत्वावधान में राज्य स्तरीय महिला महाविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार 27 जनवरी 2026 को राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसागंज में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम शासनादेश के अनुरूप 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चल रहे सड़क सुरक्षा माह की श्रृंखला का हिस्सा रहा।
प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों — नारायण कॉलेज, दाऊदयाल कॉलेज, एसआरके कॉलेज एवं राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसागंज — की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। छात्राओं ने भाषण, रंगोली, रील निर्माण एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन और जनजागरूकता का प्रभावी संदेश दिया।
भाषण प्रतियोगिता में एसआरके कॉलेज की छात्रा राजपूत पुत्री ने प्रथम तथा शिखा कश्यप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
रंगोली प्रतियोगिता में खुशी यादव प्रथम, अनामिका द्वितीय एवं अरुणा दुबे तृतीय स्थान पर रहीं।
रील निर्माण एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसागंज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं अधिकारियों ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि जन-आंदोलन बननी चाहिए। उन्होंने युवाओं से यातायात नियमों के पालन के साथ दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण के साथ किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *