संविधानवादी सैनिक समाज सेवा संगठन, फिरोजाबाद की एक महत्वपूर्ण बैठक तहसील अध्यक्ष फौजी श्यामवीर सिंह की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में तहसील फिरोजाबाद के समस्त पदाधिकारी, सदस्यगण तथा वीर नारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
बैठक के दौरान भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके परिवारों के कल्याण से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं पर गंभीर और सार्थक चर्चा की गई। संगठन को और अधिक मजबूत, अनुशासित एवं जनसेवा के प्रति सक्रिय बनाने को लेकर कई अहम सुझाव सामने आए।
इस अवसर पर जिला संरक्षक इंजीनियर रामब्रेश जी ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि अनुशासन और सेवा भावना ही संगठन की असली पहचान होती है, और इसी दिशा में सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।
बैठक के मुख्य अतिथि, तहसील फिरोजाबाद के संरक्षक श्री सिंहराज यादव ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को एकजुट होकर कार्य करते हुए कम समय में नई दिशा और नई पहचान स्थापित करने का प्रयास करना होगा।
बैठक के अंतिम चरण में जिला अध्यक्ष फौजी विशेष कुमार ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से संगठनात्मक एकता बनाए रखने, अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने तथा कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का आह्वान किया।
बैठक के समापन पर तहसील अध्यक्ष फौजी श्यामवीर सिंह ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात भारत माता के जयकारों के साथ बैठक का समापन हुआ और उपस्थितजनों ने जलपान किया।
बैठक में कई गणमान्य अतिथि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
जय हिंद, जय भारत, जय संविधान।
फिरोजाबाद से रिपोर्ट —
अवधेश कुमार, मीडिया प्रभारी
संविधानवादी सैनिक समाज सेवा संगठन
oplus_0