शहीद दिवस पर कलेक्ट्रेट व विकास भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
फिरोजाबाद।
शहीद दिवस के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर एवं विकास भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र के वीर बलिदानियों के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें नमन किया और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को स्मरण किया गया।
श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता और सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।