पीसीटी
समाचार

रोडवेज बस की टक्कर से पैदल जा रहा युवक गंभीर घायल, आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर
फिरोजाबाद:
जनपद फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पैदल जा रहे एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि रोडवेज बस शिकोहाबाद की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान हाईवे पार कर रहे युवक को बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना मक्खनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *