राहुल गांधी का पुतला फूंका, भाजपा युवा मोर्चा का विरोध प्रदर्शन
मैनपुरी। जनपद मैनपुरी में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा कांग्रेस नेता Rahul Gandhi का पुतला दहन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन शहर के तांगा स्टैंड चौक पर आयोजित किया गया।
युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का कहना है कि हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi के विरोध में की गई नारेबाजी और प्रदर्शन के जवाब में यह कदम उठाया गया है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी के खिलाफ आक्रोश जताया।
इस संबंध में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल राजपूत ने कहा कि यदि कांग्रेस या उसके किसी भी नेता द्वारा प्रधानमंत्री का अपमान किया जाएगा, तो भारतीय जनता पार्टी का युवा मोर्चा उसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन एक संदेश देने के उद्देश्य से किया गया है।
पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पुतला दहन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
रिपोर्ट: मोहित गुप्ता, ब्यूरो चीफ, मैनपुरी
Oplus_16908288