राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: फिरोजाबाद में वाहन चालकों को किया गया जागरूक, 775 चालान, दो वाहन सीज फिरोजाबाद। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जनपद की यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में यह विशेष अभियान 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चलाया जा रहा है।इसी क्रम में 6 जनवरी को यातायात पुलिस टीम ने गांधी पार्क चौराहा और क्लब चौराहा पर वाहन चालकों को रोककर सड़क सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी। चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे में वाहन न चलाने, लेन अनुशासन रखने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने की हिदायत दी गई।अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। यातायात पुलिस ने कुल 775 चालान काटे, जबकि दो वाहनों को सीज किया गया।यातायात पुलिस का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और “जीरो फेटेलिटी” लक्ष्य को हासिल करना है, ताकि जनपद में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।