पिंक सिटी टाइम्स

यूजीसी बिल के विरोध में फिरोजाबाद में छात्रों का पैदल मार्च, टूंडला विधायक के आवास पर प्रदर्शन
फिरोजाबाद।
यूजीसी बिल के विरोध में मंगलवार को जनपद फिरोजाबाद में छात्र हित संरक्षण संघर्ष मोर्चा के बैनर तले छात्रों और सवर्ण संगठनों ने पैदल मार्च निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी बिल पर स्टे लगाए जाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने छात्र हितों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
प्रदर्शनकारी पैदल मार्च करते हुए भारतीय जनता पार्टी के टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए सरकार से यूजीसी बिल को पूरी तरह वापस लेने की मांग की। छात्रों का कहना था कि यह बिल उच्च शिक्षा व्यवस्था और छात्र हितों के खिलाफ है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा और छात्र विरोधी नीतियों पर पुनर्विचार करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन में सवर्ण संगठनों से जुड़े लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बनी रही।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *