यूजीसी एक्ट के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी गौ प्रकोष्ठ का जोरदार प्रदर्शन, रसूलपुर शहीद चौक पर हुआ पुतला दहन
फिरोजाबाद।
यूजीसी एक्ट के विरोध में जनपद में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय युवा वाहिनी गौ प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हृदयेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रसूलपुर शहीद चौक पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए यूजीसी एक्ट का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यूजीसी एक्ट को जनविरोधी करार दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष हृदयेश शर्मा ने कहा कि यह कानून देश की शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने वाला है और इससे युवाओं के भविष्य पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि यूजीसी एक्ट को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।
हृदयेश शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते इस कानून पर पुनर्विचार नहीं किया, तो राष्ट्रीय युवा वाहिनी गौ प्रकोष्ठ देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुतला दहन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। मौके पर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था भी तैनात रही।