पीसीटी
समाचार

मैनपुरी में 25 मार्च को सजेगा ‘एक शाम साहसी महिलाओं के नाम’ विशाल सम्मेलन
मैनपुरी। श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के अंतर्गत आगामी 25 मार्च को माता काली मंदिर प्रांगण में ‘एक शाम साहसी महिलाओं के नाम’ विषय पर एक भव्य महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर माता काली मंदिर परिसर में पहली बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन से जुड़े लोगों ने कार्यक्रम की रूपरेखा तय की।
कार्यक्रम की संयोजिका आराधना गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हर महिला के अंदर एक खास प्रतिभा होती है, जिसे सही मंच और अवसर मिलने पर वह समाज के सामने बेहतर तरीके से प्रस्तुत कर सकती है। यह सम्मेलन ऐसी ही प्रतिभाशाली और साहसी महिलाओं को समर्पित होगा।
कई प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित
सम्मेलन के दौरान महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: लोक नृत्य, फिल्मी गीतों पर नृत्य और भजन गायन प्रतियोगिता
मिस मैनपुरी और मिसेज मैनपुरी प्रतियोगिता
सर्वश्रेष्ठ कपल मैनपुरी प्रतियोगिता
दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता
मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता
बौद्धिक एवं अन्य मेधावी प्रतियोगिताएं
‘सेल्फी ऑफ द डे’ प्रतियोगिता
बच्चों के लिए भी विशेष कार्यक्रम
बच्चों के लिए भी आकर्षक प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। इनमें 2 से 3 वर्ष के बच्चों की शिशु प्रदर्शनी और 7 से 10 वर्ष के बच्चों के लिए सोलो डांस प्रतियोगिता शामिल है।
कार्यक्रम आयोजकों के अनुसार यह सम्मेलन महिलाओं की प्रतिभा को मंच देने और समाज में उनकी भूमिका को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
वाइट – आराधना गुप्ता, संयोजिका
रिपोर्ट: मोहित गुप्ता, पत्रकार मैनपुरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *