मैनपुरी में धूमधाम के साथ मनाया गया न्यू ईयर 2026
पत्रकार मोहित गुप्ता, ब्यूरो चीफ मैनपुरी
मैनपुरी। नए वर्ष 2026 का स्वागत जनपद में बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। शहर के सबसे पसंदीदा स्थलों में शामिल लोहिया पार्क में न्यू ईयर सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया, जहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
इस अवसर पर सत्यम समाचार की ओर से स्टेज और साउंड सिस्टम लगाकर माइक सिंगिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद मैनपुरी के प्रसिद्ध गायक सचिन निगम सहित कई स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर माहौल को संगीतमय बना दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और देर रात तक गीत–संगीत का आनंद लेते रहे। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान मंच से लगातार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाती रहीं, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
मैनपुरी से